दारू: दारू, टाटीझरिया, विष्णुगढ़ प्रखंड में बारिश से हर तरफ पानी-पानी, अंधेरे में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
दारू, टाटीझरिया, विष्णुगढ़ प्रखंड बारिश से हर तरफ हुआ पानी-पानी, अंधेरे में फंसी लोगों की मुश्किल जिंदगानी। चार दिन की 'जल-प्रलय' में इलाका: ना बिजली, ना नेटवर्क; आदिम युग जैसे अंधेरे में थमीं जिंदगी की सांसें। आसमान से बरसी आफत और पिछले चार दिनों से थमी नहीं। हजारीबाग का दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड इलाका इस वक्त जल-प्रलय की ज़द में है।