सारठ: पथरड्डा ओपी पुलिस ने 'हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ' अभियान चलाया, रैली निकाल हेलमेट पहनने की अपील
Sarath, Deoghar | Nov 11, 2026 पथरड्डा ओपी पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे तक ओपी क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर बाइक चालक व सवारों से हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ की अपील की। बताया कि ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम के नेतृत्व में ओपी क्षेत्र में निकाली गई जागरूकता बाइक रैली में शामिल पुलिस ने रास्ते में रुक-रुककर बाइक चालक व सवारों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। पुलिस कर्मी व ग्रामीण शामिल थे