तिरोड़ी: तिरोड़ी और कटंगी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया मरारी पोला, पशुधन की पूजा कर जताया आभार
दीपावली के दूसरे दिन सोमवार 9 नवंबर को तिरोड़ी और कटंगी तहसील क्षेत्र में पारंपरिक पर्व मरारी पोला हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मरार समाज सहित अन्य पशुपालकों ने अपने बैलों को आकर्षक ढंग से सजाया और गांव के बाहर स्थित आखर मैदान में ले जाकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। पशुधन की पूजा कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।