शिवपुरी नगर: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन
शिवपुरी शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वही मामले को लेकर प्रिंसिपल इंचार्ज का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। धरने में कॉलेज के 2-4 छात्र ही शामिल हैं। सभी छात्र बाहर के हैं।