शिवपुरी नगर: शिवपुरी में चालान कटने से नाराज युवक ने सूबेदार को दी गाली, थाने में ट्रैफ़िक पुलिस ने की पिटाई
शिवपुरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह घटना 10 दिन पुरानी है। मारपीट की घटना को लेकर युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के सूबेदार जादौन द्वारा चेकिंग के दौरान परमार रावत नामक युवक की बाइक का चालान बनाया गया था।