शिवपुरी नगर: खनियाधाना कस्बे में हुई 45 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान में 40 तोला सोना, 18 चांदी के सिक्के और 2 लाख 80 रुपये नगद शामिल हैं। बता दें कि मेडिकल संचालक कमलेश जैन 12 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी के लिए दिल्ली गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हुई। चोरों ने ताले तोड़कर 40 तोला सोना, 18 चांदी के सिक्के और 16 लाख रुपये नगद चुरा लिए