शिवपुरी नगर: बैराड़ निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम
बैराड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले अतरसिंह जाटव पुत्र नेकसिया जाटव उम्र 35 साल ने आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा सेवन कर लिया। जिसको परिजन उपचार हेतु शिवपुरी के निजी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक अपने पीछे 4 बेटी और एक बेटा को छोड़ गया है। वही पुलिस मृतक का पीएम करा रही है