कांकेर। शहर के उदयनगर वार्ड में भालू की लगातार मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इन दिनों भालू के मॉर्निंग वॉक करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि भालू आए दिन रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है। वक्त-बेवक्त वार्ड में भालू की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता और भय का कारण बनती जा रही है। रात के साथ अब दिन में भी भालू नजर आने से रहवासियों में दहशत बनी हुई है।
हालांकि, वन विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और रिहायशी इलाकों में भालू के विचरण की जानकारी साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों को भालू से दूरी बनाए रखने और उसके करीब नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
#thelivenews #reels #shorts #bhalu #viralreels
Kanker, Kanker | Sep 9, 2026