कांकेर में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सावित्री मंडावी और उनके पुत्र का पुतला दहन
कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा की विधायक सावित्री मंडावी के पुत्र से जुड़े कथित मारपीट मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांकेर शहर के पुराना बस स्टैंड में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सावित्री मंडावी और उनके पुत्र का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
भाजयुमो ने आरोप लगाया कि देर रात ओवरटेक के विवाद को लेकर एक वाहन चालक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। संगठन ने सवाल उठाते हुए कहा कि आम नागरिक और गरीब वाहन चालक के साथ मारपीट की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
भाजयुमो ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और राजनीतिक रसूख के आधार पर किसी को संरक्षण नहीं मिलना �
Kanker, Kanker | Sep 10, 2026