नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर
▪️ कांकेर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी देर रात करीब 10 बजे कोयामुरी पहुंचे।
▪️ ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, गायता, पटेल एवं सामाजिक पदाधिकारियों के बीच बैठकर जमीनी समस्याएं सुनीं।
▪️ बच्चों ने निडर होकर JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की मांग रखी।
▪️ ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आंगनबाड़ी, रोजगार एवं पुल-पुलिया से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
▪️ कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव, सिकल सेल जांच, मलेरिया से बचाव, टीकाकरण एवं सुपोषण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
▪️ दिन में ग्राम सोड़े स्थित ‘बिदिया केतुल’ पुस्तकालय का निरीक्षण कर शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।
▪️ जिस क्षेत्र में कभी नक्सलियों की दहशत और भय का माहौल था, वहां आज शिक्षा और विकास के बेहतर भविष्य पर चर्चा हो रही है।
#Kanker #Chhattisgarh #BadaltaBastar #Naxal
5 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 8, 2026