ओबरा: बाडी खन्ना कैंप के सामने स्टेट हाईवे पर गड्ढा हादसों को दे रहा है, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा
Obra, Sonbhadra | Aug 18, 2026 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाडी खन्ना कैंप के सामने स्टेट हाईवे सड़क पर लगभग ढाई फीट गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवारियों को लेकर जा रही थी कि अचानक सड़क पर पानी से भरा गड्ढा आने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई का पता नहीं चला और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।