मड़ावरा: धवा गाँव में अज्ञात कारणों से महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
धवा गाँव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।