कोंडागांव: ग्राम जोड़ेगा में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोड़ेगा में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 4 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण अंधारू कोर्राम उम्र 46 वर्ष कल सुबह अपने घर से बाजार जाने के नाम से निकला था वही शाम को वापस घर आकर अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया,।जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।