कोंडागांव: बड़े बेंदरी झंडा पारा स्कूल का रास्ता हुआ दलदली, ग्रामीणों में रोष, मार्ग पर धान की रोपाई कर जाताया विरोध प्रदर्शन
कोंडागांव विकासखंड के बड़े बेंदरी झंडा पारा स्कूल जाने वाला मार्ग दलदली होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। शनिवार को मिली जानकारी अनुसार स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को इस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात से पहले सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने अब अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ते पर धान की रोपाई कर दी है।