कोंडागांव: बफना के पास हुई सड़क दुर्घटना की शिकार अज्ञात महिला को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत गंभीर
कोंडागांव जिला अस्पताल में आज देर शाम एक महिला को गंभीर चोट के चलते नाजुक हालात में भर्ती किया गया है। वहीं महिला की पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक ग्राम बफना के पास चलती बस से गिरने की बात बताई जा रही है। फिलहाल घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं गंभीर चोट के चलते महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।