कोंडागांव: जिले में संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 600 से अधिक बच्चों ने लिया विभिन्न खेलों में भाग
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत विकास नगर में 3 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर एवम कोंडागांव जिले के लगभग 623 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कोंडागांव जिले में टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग एवं बॉक्सिंग का आयोजन किया गया है।