नईसराय: बिजली समस्या को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, सड़क पर जाम लगाया
बिजली की समस्या से परेशान घटावदा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों,खासकर महिलाओं ने गुरुवार दोपहर एक बजे बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और सड़क पर ट्रेक्टर अड़ाकर जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। लेकिन महिलाएं सड़क से टस से मस नहीं हुई।