जलालाबाद: अल्लाहगंज क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने बांका-कुल्हाड़ी से परिवार पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद-शाहजहांपुर।* अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने बांका और कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि गांव का युवक काफी दिनों से छात्रा का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था। छात्रा ने परिजनों को बताया तो उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की।