शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव कोयला ज्ञानपुर के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत हो गई थाना अल्लाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं इमरान को जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है