चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुआ ने परिसदन में हाथी-मानव संघर्ष और विकास कार्यों पर अहम बैठक की
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी-मानव संघर्ष, सड़क निर्माण, वनाधिकार और अंतरविभागीय समन्वय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ की अध्यक्षता में गुरुवार को तीन बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, सारंडा व पोडाहाट के डीएफओ मौजूद रहे.