सिहोरा: कृषि उपज मंडी सिहोरा में धान की बंपर आवक, वाहनों की 1 किलोमीटर लंबी कतार लगी
सिहोरा कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक से हालात ऐसे हैं की मंडी के बाहर सड़क पर ट्रैक्टरों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग गई है। मंडी के सामने से लेकर खितौला की ओर नेशनल हाईवे तक धान से भरे ट्रैक्टर खड़े हैं। किसान अपनी उपज बेचने के लिए घंटो से बारी का इंतजार कर रहे हैं।