भगवान श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी ने बिरला परिवार के निवास पर किया मंगलमय आगमन, पूजा-अर्चना एवं आरती कर परिवारजनों ने लिया आशीर्वाद
महेश कुमार बिड़ला | संवाददाता, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी का आज धार्मिक आयोजन के दौरान रामधाम के पीछे स्थित सुभाष बिरला एवं शुभांशु बिरला के निवास पर मंगलमय आगमन हुआ। परिवार की ओर से प्रभु को घर पधारने का निमंत्रण दिया गया था। भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के निवास पर पधारने से बिरला परिवार में हर्ष, उल्लास और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
इस पावन अवसर पर घर में विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित मित्रों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने भगवान श्री चारभुजा नाथ जी की आरती उतारी तथा प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने भक्ति भाव से आरती में सहभागिता निभाई और इस अलौकिक पल का आनंद लिया।
परिवारजनों ने भगवान के अपने निवास पर पधारने को परम सौभाग्य एवं प्रभु की विशेष कृपा बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उनके लिए यह क्षण जीवनभर याद रहने वाला अविस्मरणीय अवसर बन गया। घर के द्वार पर आराध्य प्रभु का आगमन और घर के भीतर पूजा-अर्चना एवं आरती का यह पावन दृश्य सभी के लिए श्रद्धा और आस्था का विशेष अनुभव रहा।
इस शुभ अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री चारभुजा नाथ जी से समस्त परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की।
जय श्री चारभुजा नाथ जी।
जय श्री कृष्ण।