शाहपुरा में घास भैरू के भजन संध्या का हुआ आयोजन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा।शाहपुरा में चमना बावड़ी के सामने वाली गली के शिवाजी मार्ग पर घास भैरू सेवा समिति द्वारा देव उठनी ग्यारस की पूर्व सन्ध्या पर भजन संध्या के आयोजन में राजस्थान के प्रदेश से आए कलाकार - जिसमें मुख्य कलाकार सुरेश राव समेलिया एण्ड पार्टी द्वारा भजनो का आगाज किया। जिसमें घास भैरू बेगा बेगा आओं , कान्हा कांकरिया मत मारे जैसे भजन प्रस्तुत किये। पीरु समेलिया भैरुनाथ की विशेष झांकी, कॉमेडी व झांकी तेजू सिंह रावत भीलवाडा ने सभी को हंसाकर लोटपोट कर दिया। डांसर सुशील ढ़ीकोला, गायक कलाकारो ने मधुर भजनों से श्रोताओं को देर रात तक बांधा रखा। भजन संध्या के पूर्व कलाकारो व अतिथियों का स्वागत घास भैरू सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमें श्रीराम मंदिर के महंत सीताराम महाराज को सॉल ओढ़ाकर व माला पहना कर स्वागत किया साथ में ही नाथू कहार, घास भैरू पुजारी गोपाल तेली व मुकेश तेली का भी स्वागत किया गया। उक्त आयोजन में घास भैरू सेवा समिति के कार्यकर्ता सांवरा कहार, सुरेश जीनगर , किशन जीनगर, मुरली सोनी, गोपाल कहार, नरेश कोली, रमेश कहार, पुष्पेन्द्र कोली, महेश सोनी, चेतन सिंधी, कन्हैयालाल तेली, बबलू कोली के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। भजन संध्या रात्रि 9 बजे से सुबह चार बजे तक चली। समापन में घास भैरू जी की आरती करके समस्त भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।