🚨 मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में उतरीं आंगनवाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी
गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग तेज, मुख्यमंत्री धामी से निष्पक्ष जांच की अपील
📍 देहरादून। मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन भी खुलकर सामने आ गई है। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में तत्काल कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रेखा नेगी ने गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए कहा कि प्रकरण में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में यूनियन के हर स्तर पर संघर्ष करने की बात भी कही।
इससे पहले यूनियन की राष्ट्रीय महामंत्री सुशीला खत्री भी इस मामले में कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं।
अब सवाल है कि सरकार और पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं?
⚖️ यूनियन की मांग—निष्पक्ष जांच हो, आरोपों की पड़ताल हो और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#रेखा_आर्या #रेखा_नेगी #आंगनवाड़ी_यूनियन #उत्तराखंड #पुष्कर_सिंह_धामी #देहरादून #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 17, 2026