पचरुखी: बरियारपुर के पास मैजिक वैन की टक्कर से महिला घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र बरियारपुर गांव के समीप गुरुवार की संध्या पांच बजे मैजिक वैन की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पचरुखी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घायल महिला दारौंदा थाना क्षेत्र के मछौता निवासी गॉगल देवी बताई जा रही है।