पचरुखी: चौमुखा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
चौमुखा गांव के समीप बुधवार की संध्या सात बजे qअज्ञात वाहन की ठोकर एक साइकल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी शहजाद अली साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।