पचरुखी: गमहरिया के पास स्कूटी से गिरकर युवक हुआ घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया सीएचसी
गमहरिया बाजार के समीप मंगलवार की संध्या स्कूटी से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसलपुर निवासी सादिक सिवान से लौटने क्रम में गम्हरिया के समीप अपनी तेज रफ्तार स्कूटी से गिरकर जख्मी हो गया।