पचरुखी: पचरुखी बाजार से शराबी गिरफ्तार, पुलिस ने सिवान कोर्ट में किया पेश
पचरुखी बाजार से मंगलवार की देर रात थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी अरविंद कुमार बताया जा रहा है। बंदी को बुधवार की दोपहर दो बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।