पचरुखी: पचरुखी में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
पचरुखी में जन सुराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार की संध्या पांच बजे कैंडल मार्च निकाला। पुण्यदेव प्रसाद के नेतृत्व में निकले इस कैंडल मार्च में सीएम नीतीश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। पचरुखी रेलवे स्टेशन से शुरू यह कैंडल मार्च मिडिल स्कूल, बाजार होते हुए ब्लॉक मोड़ पर पहुंचा। इसके बाद यह कैंडल मार्च एक सभा में बदल गया।