पचरुखी: मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए पचरुखी चीनी मिल मोड़ पर लोग घंटों इंतजार करते रहे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए मंगलवार की सुबह पचरुखी चीनी मिल मोड़ पर सड़क किनारे लोग घंटों इंतजार करते रहे। बताते चलें कि चीनी मिल मोड़ के समीप हैलीपेड बनाया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम हेलीकॉप्टर से आयेंगे और सड़क मार्ग होते हुए नारायणपुर मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर जायेंगे। मगर मौसम खराब होने की वजह से सीएम पटना से बाय रोड ही आए।