समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 सितम्बर 2026
बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न समितियों की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वास, शिक्षा से जोड़ने तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में चिन्हित बाल श्रमिकों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए विमुक्त किए गए सभी बाल श्रमिकों का एक सप्ताह के अंदर विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विमुक्त बाल श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि बच्चों का समुचित पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि 01 अक्टूबर 2026 से नियमित अंतराल पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पर्व-त्योहार के अवसर पर लगाए जाने वाले पंडालों, मिठाई दुकानों एवं ढाबों में बाल श्रमिकों के नियोजन की जांच की जाए तथा पाए जाने वाले बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वहां होमगार्ड की तैनाती कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
इसके अतिरिक्त, परवरिश योजना के तहत पात्र बच्चों को लाभान्वित कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से HIV/AIDS से प्रभावित परिवारों के बच्चों को योजना से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से विशेष प्रयास करने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी सहायता से वंचित न रहे।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #samratchoudhary #CMOBihar #buxarjila #CMO #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Sep 26, 2026