समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 सितम्बर 2026
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत शौचालय निर्माण पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बनारपुर के महादलित टोला, वार्ड संख्या-11 स्थित रविदास मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण पूर्ण करने वाले सभी लाभार्थियों को जन-समुदाय को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों के इस सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास की उपस्थित ग्रामीणों द्वारा तालियों के माध्यम से सराहना एवं उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर समुदाय के वैसे परिवार, जिन्होंने अभी तक अपने घर में शौचालय का निर्माण नहीं कराया है, उनसे अविलंब शौचालय निर्माण कराने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पात्र लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा 12,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही, स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले परिवारों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत गरिमा के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने अपने गांव को ODF Plus बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का सामूहिक संकल्प लिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #buxarjila #samratchoudhary #CMO #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Sep 26, 2026