समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 सितम्बर 2026
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षा
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव डॉ० महेन्द्र पाल द्वारा दिनांक 26 सितम्बर 2026 को बक्सर जिले का दो दिवसीय आधिकारिक भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान जिले में संचालित राजस्व कार्यों, ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, अभिलेखों के संधारण तथा भूमि संबंधी विभिन्न मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई।
दिनांक 26 सितम्बर 2026 को अपर सचिव द्वारा डुमराँव अंचल कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, जमाबंदी अद्यतीकरण, उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण तथा आगामी माह नवम्बर में वासविहीन परिवारों को भूमि पर्चा उपलब्ध कराने हेतु प्रस्तावित विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत बक्सर सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखागार के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा ऑनलाइन राजस्व सेवाओं के सुचारू संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।
समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमराँव एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को राजस्व कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का सुगम एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर सचिव का यह भ्रमण जिले में त्वरित, पारदर्शी एवं डिजिटल राजस्व सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता तथा वासविहीन परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #buxarjila #samratchoudhary #CMO #bihar
Buxar, Bihar | Sep 26, 2026