समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 सितम्बर 2026
VB-G-RAM-G योजना के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित
आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में VB-G-RAM-G योजना के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना के संबंध में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की योजना तैयार की जानी है। इसके लिए जल, सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका तथा मौसम एवं आपदा न्यूनीकरण जैसे विषयगत क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर चेकडैम, तालाब, ग्रामीण सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन, कौशल केंद्र, भंडारण संरचनाएं, आवश्यक बुनियादी ढांचा तथा बाढ़ से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध किया जाना है।
मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना एक संतृप्ति-आधारित, भविष्य-केंद्रित स्थानीय विकास योजना है, जिसे विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप तैयार किया जाना है। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समेकित विकास योजनाओं का संकलन किया जाएगा।
प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने प्रखंडों में ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का संकलन एवं समेकन करते हुए विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप स्थानीय विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक NEP, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल एवं कार्यपालक सहायक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #buxarjila #samratchoudhary #CMO #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Sep 26, 2026