समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 सितम्बर 2026
महिला एवं बालिका सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महिला एवं बालिका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन, नियमित पुलिस गश्ती, ‘पुलिस दीदी’ के माध्यम से जनसंपर्क, ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान, चेक पोस्ट की व्यवस्था, शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
1. महिला एवं बालिका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का क्षेत्रवार चिन्हांकन कर आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
2. चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से ‘पुलिस दीदी’ के माध्यम से नियमित गश्ती, जन संपर्क एवं महिलाओं तथा बालिकाओं से संवाद को प्रभावी बनाया जाए।
3. ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्राम स्तर पर महिला सुरक्षा, विधिक अधिकार एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं से संबंधित जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
4. स्थानीय आवश्यकता एवं संवेदनशीलता के आधार पर चिन्हित स्थलों पर चेक पोस्ट का गठन कर आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
5. सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित संयुक्त प्रतिवेदन समर्पित किया जाए। प्रतिवेदन में संवेदनशील स्थलों, वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था, चेक पोस्ट की आवश्यकता तथा अपेक्षित कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
6. विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
7. महिला एवं बालिका संबंधी प्राप्त शिकायतों/मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण किया जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती, पुलिस उपस्थिति एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच प्रभावी अंतर्विभागीय समन्वय एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने हेतु समन्वित एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #buxarjila #samratchoudhary #CMO #bihar
Buxar, Bihar | Sep 26, 2026