कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की पहल पर नगर पालिका परिषद में बुधवार को एक अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंदसौर शहर को विकास के पथ पर अग्रगामी बनाने के लिए नागरिकों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कलेक्टर द्वारा कार्य योजना, रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ श्री रोहित राणावत, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम गुर्जर, नगर पालिका के पार्षद गण एवं नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान शासन की योजनाओं से मदद लेकर उद्यमी बने युवाओं तथा व्यक्तियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई शासन का आभार माना गया।
Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026