नाथनगर: स्वतंत्रता दिवस पर नाथनगर, ललमटिया और मधुसूदनपुर थाने में शान से लहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथनगर अनुमंडल क्षेत्र के नाथनगर, ललमटिया और मधुसूदनपुर थाना परिसर में उत्साह और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया। तीनों थानों में सुबह करीब नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।