ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क मार्गाधिकार से हटवाए अतिक्रमण
रिपेयरिंग वाहनों के कारण सड़क पर लग रहा था जाम, दुकानदारों और वाहन चालकों को दी गई चेतावनी
भरतपुर, 19 नवंबर। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में सड़क मार्गाधिकार पर लंबे समय से अनाधिकृत एवं संदेहास्पद रूप से खड़े वाहनों एवं रिपेयरिंग कार्य के बहाने खड़े किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।