Public App Logo
Profile Picture

भरतपुर तक न्यूज

@usr10636900
544Followers
0Following
वृद्ध जन्म दिवस पर अपना घर सेवा समिति के द्वारा वृद्धो का किया गया सम्मान..........
फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी में शामिल हुईं बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत, छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बयाना। देवनारायण राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बयाना में आयोजित फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम में बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने नई छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय में अध्ययन के साथ अपने व्यक्तित्व विकास और लक्ष्य निर्धारण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं अंतिम वर्ष की छात्राओं को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने सपनों और लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ें तथा आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल करें।
🔴 भरतपुर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पुलिस ने ली सामूहिक शपथ
➡️ वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
➡️ कार्यालय में आयोजित हुआ सामूहिक शपथ कार्यक्रम
➡️ भरतपुर पुलिस ने वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की
➡️ आपात स्थिति या वरिष्ठ नागरिक की सहायता के लिए हेल्पलाइन 14567 पर संपर्क की अपील
➡️ पुलिस ने समाज से वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा में सहयोग की अपील की
हलैना: बाई गांव में बाजरे की कड़बी में लगी आग
करीब तीन बीघा फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान
आग लगते ही ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका पता
ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की मांग की
सीकर: सीएम भजनलाल शर्मा ने किए बाबा खाटू श्याम के दर्शन
➡️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीकर में खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन-पूजन किए।
➡️ सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
➡️ मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि बाबा श्याम की असीम कृपा राजस्थानवासियों पर सदैव बनी रहे।
➡️ राजस्थान के निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ने की भी कामना की।
➡️ सीएम भजनलाल शर्मा बोले—“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।”
“तेरे जैसा यार कहां!”
राजेन्द्र राठौड़ की भावुक पोस्ट
“तेरे जैसा यार कहां!”
लोहागढ़ (भरतपुर) के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपकी स्मृतियां सदैव हमारे दिलों में जीवंत रहेंगी।
राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह की जन्म जयंती पर भावुक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा।
घोड़ा पछाड़ सांप लंबाई देखकर.....
🔴 भरतपुर: IAS नलिनी कठोतिया की सेवानिवृत्ति के बाद कमर चौधरी को संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
🔴 जिला कलेक्टर कमर चौधरी अब संभालेंगे संभागीय आयुक्त, भरतपुर का अतिरिक्त दायित्व
🔴 कलेक्टर के साथ संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभाएंगे कमर चौधरी
🔴 संभाग के प्रशासनिक कार्यों और जिलों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अब कमर चौधरी के पास
🔴 IAS नलिनी कठोतिया के रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव
वैर नगर पालिका प्रवेश कर की बोली..........
धौलपुर: रिटायरमेंट के दिन चंबल नदी में पटवारी के डूबने से मचा हड़कंप!
पितरों को तर्पण करने बेटे के साथ चंबल नदी पहुंचे थे पटवारी मोहनलाल गुप्ता, नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे,
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
गोताखोरों की टीम ने संभाला मोर्चा
चंबल नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही परिवार भी मौके पर पहुंचा
मोहनलाल गुप्ता की तलाश में पुलिस और गोताखोर लगातार चंबल नदी में जुटे हुए हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
ऐतिहासिक जीत: भारत ने वनडे इतिहास में पहली बार चेज किया 400+ का स्कोर, शुभमन गिल ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार 400 रन से अधिक के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है।  
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था 405 रनों का पहाड़
गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।  
शुभमन गिल का महा-तूफान: जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। गिल ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।  
उन्होंने महज 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया।  
गिल 133 गेंदों पर 223 रन बनाकर नाबाद रहे।  
अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।  
रोहित शर्मा का 35वां शतक और मजबूत साझेदारी
कप्तान शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 255 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित शर्मा ने भी अपने वनडे करियर का 35वां शतक जमाते हुए 101 रनों की शानदार पारी खेली।  
भारत ने 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने महज 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 406 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
भरतपुर। भुसावर उपखंड के छौकरबाड़ा कलां में दो पक्षों में हुआ विवाद। जमकर हुई मारपीट। खेड़ली मोड़ थाने में कराया मामला दर्ज........
मृतका नव विवाहिता ने एक सरकारी टीचर की पत्नी थी  बताया जा रहा है वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि  "थैंक यू प्रशांत इतनी खूबसूरत सी लाइफ देने के लिए। मैंने कुछ में जिंदगी जीनी चाही थी और आपके साथ मैंने बहुत अच्छी सी जिंदगी जी भी। आज तक का मेरे लिए आपका प्यार आपके लिए मेरा प्यार बहुत सारा था यार। अब जब मेरी गलती की वजह से सब खत्म हो चुका है। इस बात के लिए आप दोषी नहीं हो मैंने खुद ने ही सब खराब कर दिया, शायद सही करने की चाह में पर सब बिगड़ गया यार। सब अपने साथ-साथ किसी और की लाइफ़ बर्बाद कर दी यार मैंने। सही बोल रहे थे आप की मैं ही हूँ दोषी सबके लिए। खुद को माफ नहीं कर पा रही हूं। सब छोड़कर बस यही अच्छा था। आपका और मेरा सफर बहुत अच्छा रहा यार कितनी खुश थी मैं, आपसे एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। कितने अच्छे दोस्त बन गये थे हम दोनों सब मेरी वजह से खराब हो गया। आई लव यू यार। खुश रहना प्लीज हमेशा। वैसे कंगाली लेकर आई थी आपके जीवन में और आपकी खुशियां लेकर जा रही हूँ सही बोला था आपने"।
मृतका के परिजनो ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
भारत वेस्टइंडीज दूसरा मैच.....
रोहित शर्मा ने 35वाँ शतक ठोका 
101 रन बनाकर आउट
ऑपरेशन मुस्कान से लौटाई 2 करोड़ की खुशियां, डीग पुलिस ने बरामद किए 426 गुम मोबाइल
डीग। गुम हुआ मोबाइल महज एक फोन नहीं होता, बल्कि उसमें लोगों की यादें, जरूरी दस्तावेज, संपर्क और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। ऐसे में लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। डीग पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने पिछले दो महीनों में ऐसे ही सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी।
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत डीग पुलिस ने करीब दो माह में 426 गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है।
CEIR पोर्टल बना पुलिस का बड़ा हथियार
गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए डीग साइबर सेल ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को आधार बनाया। तकनीकी निगरानी, लगातार जुटाई गई सूचनाओं और विभिन्न पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों से अलग-अलग स्थानों से 426 मोबाइल बरामद किए गए।
साइबर सेल की टीम ने मोबाइलों की पहचान और उनसे संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाकर लगातार निगरानी रखी। करीब दो महीने तक चले इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
असली धारकों को सौंपे मोबाइल
मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
लंबे समय से अपने मोबाइल के वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के हाथों में जब उनका फोन पहुंचा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने डीग पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आभार जताया।
तकनीक और टीमवर्क से मिली बड़ी सफलता
डीग पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ केवल 426 मोबाइल की बरामदगी नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद की वापसी है, जिन्होंने अपने जरूरी मोबाइल खो दिए थे और उन्हें वापस मिलने की आस लगभग छोड़ दी थी।
दो महीने की मेहनत, तकनीकी निगरानी और टीमवर्क के जरिए करीब 2 करोड़ रुपए कीमत के 426 मोबाइल बरामद कर डीग पुलिस ने सैकड़ों लोगों की खोई हुई खुशियां वापस लौटाईं।
बाड़मेर में CM भजनलाल शर्मा का कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद, बोले—पंचायत चुनावों में भी जनसेवा और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे
बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर की वीर धरा पर जैसलमेर, बालोतरा और बाड़मेर जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रत्येक संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ता सबसे मजबूत कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए निकाय चुनावों में जनता का मिला अपार आशीर्वाद सरकार के सुशासन, अंत्योदय और पारदर्शी कार्यसंस्कृति में जनता के विश्वास का प्रमाण है। इसी विश्वास को संकल्प और सामर्थ्य में बदलते हुए आगामी पंचायत चुनावों में भी जनसेवा एवं समग्र विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhajanlal Sharma
नदबई में मजदूरों के हक में अनशन से मांगें पूरी, वैर के निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल की कब सुध लेगा प्रशासन?

नदबई/वैर। निर्माणाधीन अस्पतालों में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नदबई में एक व्यक्ति ने आवाज उठाते हुए अनशन किया। मजदूरों को उचित सेफ्टी उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्य की क्वालिटी जांच की मांग को लेकर किए गए अनशन के बाद संबंधित स्तर पर मांगों पर कार्रवाई हुई।
वहीं दूसरी ओर वैर में निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यहां काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी को लेकर सार्वजनिक रूप से वैसी आवाज सामने नहीं आई है, जैसी नदबई में देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक परियोजना में मजदूरों की सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता दोनों ही प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में संबंधित विभाग और प्रशासन को समय-समय पर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और निर्माण गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
सवाल यह है कि जब नदबई में एक व्यक्ति के अनशन के बाद मजदूरों की सुरक्षा और क्वालिटी जांच की मांग पर ध्यान दिया जा सकता है, तो वैर के निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल की सुरक्षा और गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा?
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर सेफ्टी व्यवस्था, निर्माण सामग्री, गुणवत्ता और कार्य की प्रगति की जांच कराए तथा यदि कहीं कमी मिले तो उसे समय रहते दूर कराया जाए।
बाड़मेर में CM भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में दिखा गजब का अतिउत्साह!
सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के दौरान एक युवक कार्यक्रम को करीब से देखने और मोबाइल से लाइव कवरेज करने के लिए विद्युत पोल पर ही चढ़ गया।
युवक पोल पर बैठकर मोबाइल के जरिए कार्यक्रम की लाइव वीडियो बनाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो यह नजारा चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, विद्युत पोल पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा है, ऐसे में उत्साह के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।
राजस्थान के स्कूलों के समय में बदलाव अब 16 अक्टूबर से, 15 तक पुराने समय पर ही लगेंगी कक्षाएं
जयपुर। राजस्थान के समस्त एकल पारी विद्यालयों के संचालन समय में होने वाले बदलाव की तारीख में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन 1 अक्टूबर 2026 से लागू होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
नए आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था ही यथावत लागू रहेगी। विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन अब 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को 15 अक्टूबर तक विद्यालय के पुराने निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल पहुंचना होगा। 16 अक्टूबर से संशोधित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।
नैम सिंह फौजदार की जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार भेंट मानने के बजाय राजनीतिक रूप से कई कोणों से देखा जा सकता है।
नगर निकाय चुनाव: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, डोटासरा और जिलाध्यक्षों पर लगाए गंभीर आरोप  
​पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए भरतपुर और डीग जिले में पार्टी की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।  
​टिकट वितरण में पक्षपात का आरोप
विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी पर अपने चहेतों को टिकट बांटने और पार्टी के असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण यही पक्षपात रहा है।  
​गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डोटासरा दोनों जिलाध्यक्षों का बचाव कर रहे हैं।  
​सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:
​"भरतपुर-डीग कांग्रेस का बटाधार - जिम्मेदार कौन? नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है - दोनों जिलाध्यक्षों ने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। जनता ने सबक सिखा दिया।"
वार्ड नंबर 2 में नव निर्वाचित पार्षद मोनिका ने निकाली आशीर्वाद यात्रा
वैर (भरतपुर)। नगर पालिका वैर के वार्ड नंबर 2 से नव निर्वाचित पार्षद मोनिका पत्नी सुनील कुमार, पूर्व चेयरमैन ने बुधवार को वार्डवासियों का आशीर्वाद लेने के लिए आशीर्वाद यात्रा निकाली। यात्रा वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरी।
आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह वार्डवासियों ने नव निर्वाचित पार्षद मोनिका का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते हुए वार्ड के विकास की उम्मीद जताई।
पार्षद मोनिका ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में मिले स्नेह और विश्वास के लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया।
उच्चैन में नायब तहसीलदार निशा राजावत ने संभाला पदभार, सैकड़ों लोगों ने किया स्वागत
उच्चैन में नायब तहसीलदार निशा राजावत ने संभाला पदभार

उच्चैन (भरतपुर)। उच्चैन तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर निशा राजावत ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान कार्यालय परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।
इस अवसर पर पूर्व सीबीईओ लखनपाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने नायब तहसीलदार निशा राजावत का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्वागत-सम्मान कर अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नायब तहसीलदार निशा राजावत ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों एवं आमजन की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। पदभार ग्रहण के अवसर पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर बेहतर व्यवस्थाओं की उम्मीद जताई।
बंदरों के आतंक से परेशान भुसावर सहित ग्रामीण अंचल के नागरिक
भुसावर। कस्बा भुसावर सहित सलैमपुर कलां, खेड़ली ब्राह्मण, मजाजपुर, शहजादपुरा और गढ़ी ब्राह्मण क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड आए दिन मकानों की छतों पर उत्पात मचाते हैं और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।
बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, कई बार बंदर आपस में भी हिंसक होकर एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दिनों अध्यापक ललित सिंघल के बेटे वसु सिंघल पर बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका लंबे समय से उपचार चल रहा है।
पूर्व सरपंच सतीश पांडेय ने बंदरों के आतंक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा निदेशक डीएलबी को अलग-अलग पत्र भेजे हैं। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर भुसावर सहित आसपास के गांवों में उत्पाती बंदरों को तत्काल पकड़वाने और आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।
सतीश पांडेय ने कहा कि बंदरों की बढ़ती संख्या और उत्पात के कारण ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को दुर्घटनाओं और बंदरों के हमलों से राहत मिल सके।
डीग में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल
डीग। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों, मतदाता सूची में कथित हेरफेर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में डीग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जनहित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट समाधान और आवश्यक जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।