Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Pakistan
Asaduddinowaisi
Breaking
usr10636900
भरतपुर । होटल ज्वाला जी में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया
Weir, Bharatpur
| Nov 19, 2026
MORE NEWS
ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क मार्गाधिकार से हटवाए अतिक्रमण रिपेयरिंग वाहनों के कारण सड़क पर लग रहा था जाम, दुकानदारों और वाहन चालकों को दी गई चेतावनी भरतपुर, 19 नवंबर। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में सड़क मार्गाधिकार पर लंबे समय से अनाधिकृत एवं संदेहास्पद रूप से खड़े वाहनों एवं रिपेयरिंग कार्य के बहाने खड़े किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
Weir, Bharatpur | Nov 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज: गांव खरैरा में कड़ब में आग लगने के बाद सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आग की घटना के बाद बढ़ा विवाद, गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने संभाला मोर्चा सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं होने पर भी बाइक से ही घटनास्थल पर पहुंचे SHO दोनों पक्षों से की समझाइश, शांत कराया मामला पुलिस की तत्परता से टली संभावित बड़ी वारदात सरकारी गाड़ी नहीं होने के बावजूद थाना प्रभारी का बाइक से मौके पर पहुंचना बना ग्रामीणों में चर्चा का विषय ग्रामीणों ने थाना प्रभारी राजवीर सिंह की सक्रियता और तत्परता की सराहना की।
Weir, Bharatpur | Nov 19, 2026
भरतपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क मार्गाधिकार से हटवाए अतिक्रमण रिपेयरिंग वाहनों के कारण सड़क पर लग रहा था जाम, दुकानदारों और वाहन चालकों को दी गई चेतावनी भरतपुर, 19 नवंबर। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में सड़क मार्गाधिकार पर लंबे समय से अनाधिकृत एवं संदेहास्पद रूप से खड़े वाहनों एवं रिपेयरिंग कार्य के बहाने खड़े किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के संज्ञान में आया था कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क मार्गाधिकार पर कई वाहन लंबे समय से अनाधिकृत रूप से खड़े हुए हैं। इसके अलावा रिपेयरिंग यार्ड के बाहर वाहनों की मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसके चलते स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर विकास प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण, अधिशासी अभियंता भविया, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सड़क मार्गाधिकार पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया तथा संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क मार्गाधिकार पर अपने वाहन अनाधिकृत रूप से खड़े नहीं करें और रिपेयरिंग यार्ड के बाहर मरम्मत सहित अन्य कार्य नहीं करें। साथ ही अनाधिकृत रूप से संचालित दुकानों को भी सड़क मार्गाधिकार से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण ने संबंधित दुकानदारों एवं वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि भविष्य में सड़क मार्गाधिकार पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े पाए जाने अथवा रिपेयरिंग यार्ड के बाहर वाहनों की मरम्मत किए जाने पर संबंधित वाहन मालिक एवं दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।
Weir, Bharatpur | Nov 19, 2026
🔴 रूपवास के बोकोली मोड़ पर बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब। 🔴 115 कन्याओं के निशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव में देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु और गणमान्य अतिथि। 🔴 महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद राम राव सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने किए सद्गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा के दर्शन। 🔴 धौलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश गर्ग, एडीएम भरतपुर हरिराम मीणा सहित कई गणमान्य अतिथि पहुंचे महायज्ञ स्थल। 🔴 मां पीतांबरा बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना, भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिव परिवार पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न। 🔴 वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र अग्नि से भक्तिमय हुआ महायज्ञ स्थल, राष्ट्र की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना। 🔴 सद्गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा का संदेश— सनातन ही सत्य है, धर्म और संस्कारों से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र। 🔴 गौ सेवा, कन्या सम्मान, जरूरतमंदों की सहायता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश। 🔴 राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के साथ 115 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह बनेगा सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की मिसाल।
Weir, Bharatpur | Nov 19, 2026
उत्कृष्ट प्रदर्शन में उच्चैन ब्लॉक जिले में प्रथम, राजस्थान की टॉप-20 रैंकिंग में बनाई जगह 88 अंक हासिल कर जिला स्तर पर पाया पहला स्थान, प्रदेश में 20वीं रैंक भरतपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उच्चैन ब्लॉक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवंबर 2026 की शैक्षिक रैंकिंग में उच्चैन ब्लॉक ने भरतपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं राजस्थान स्तर पर 20वीं रैंक हासिल कर प्रदेश के टॉप-20 ब्लॉकों में अपनी जगह बनाई है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उच्चैन रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रैंकिंग के लिए निर्धारित 100 अंकों के विभिन्न मानकों में उच्चैन ब्लॉक ने कुल 88 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें हाजिरी एवं उपस्थिति के 25 अंकों में से 20, सीबीए (कम्पिटेंसी बेस्ड असेसमेंट) में 15 में से 13, शिक्षक एप गतिविधियों में 10 में से 7 तथा शाला संबलन में निर्धारित 20 में से पूरे 20 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार ओआरएफ (ओरल रीडिंग फ्लुएंसी) में 10 में से 10, ब्लॉक रिव्यू मीटिंग में 10 में से 10 तथा पानी एवं शौचालय की उपलब्धता के मानक में 10 में से 8 अंक हासिल किए। सीबीईओ रमेश चंद्र शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय ब्लॉक के सभी संस्था प्रधानों, शिक्षकों एवं कार्यालय कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, पठन कौशल विकसित करने और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर एसीबीईओ प्रवीण मदेरणा, संदर्भ व्यक्ति सतेन्द्र गोदारा, तरुण जैन, कमल चंद, सत्यवीर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल सिंह, अकाउंटेंट डालचंद धाकड़, वरुण शर्मा, अमित सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने हर्ष व्यक्त किया।
Weir, Bharatpur | Nov 18, 2026
चुनावी रंजिश है या फिर कोई और है मामला............
Weir, Bharatpur | Nov 18, 2026
भरतपुर में सेवर चौराहे के पास बड़ा हादसा।विदेशी पर्यटकों से भरी बस पलटी, एक दर्जन विदेशी पर्यटकों को आई हल्की चोट, बस के शीशे तोड़कर पर्यटकों को निकाला गया बाहर....
Weir, Bharatpur | Nov 17, 2026
भरतपुर के लाल सीएम भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं के बीच जुड़ाव...........
Weir, Bharatpur | Nov 17, 2026