आंवला: आंवला के गोजा खेड़ा में रास्ते पर पानी को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस से की गई शिकायत
Aonla, Bareilly | Dec 10, 2025 आंवला थाना क्षेत्र के गोजा खेड़ा गांव में रास्ते पर पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बुधवार देर शाम साढे पांच बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।