आंवला: आंवला में एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर नई बस्ती ताड़गंज के रैन बसेरा परिसर में हुआ शुरू
चाचा नेहरू बाल मंदिर इंटर कॉलेज आंवला की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर अंगीकृत ग्राम बस्ती ताड़गंज आनशिक नई बस्ती ताड़गंज में नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित अथवा संचालित रैन बसेरा परिसर में मंगलवार को दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य जयविंद्र सिंह द्वारा एन एस एस के ध्वजारोहण कर किया गया।