आंवला: आंवला के मनोना में मोमबत्ती से घर में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Aonla, Bareilly | Dec 10, 2025 आंवला तहसील के गांव मनोना में मंगलवार मध्य रात्रि साढे बारह बजे एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। आग लगने के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लपटें तेजी से फैलने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।