आंवला: आंवला में संगठन को मिली नई ताक़त, कौशल कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संगठन मंत्री
Aonla, Bareilly | Dec 10, 2025 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया है। बुधवार को दोपहर दो बजे दी जानकारी में बताया कि आंवला निवासी और अब तक प्रदेश मंत्री के पद पर कार्यरत कौशल कुमार सिंह को संघ का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।