आंवला: आंवला पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, कार्रवाई करते हुए भेजा न्यायालय
आंवला थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम पांच बजे बताया कि 110 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी।