#भरतपुर। नवरात्रि, आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में जिलेभर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने पैदल गश्त तेज कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों और चुनावों के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।