#भरतपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण डीग एवं बृजनगर पंचायत समिति के दो बूथों पर रविवार को शांतिपूर्वक पुनर्मतदान संपन्न हुआ। दोनों बूथों पर कुल 1,581 मतदाताओं में से 1,180 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 74.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि बृजनगर पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 के बूथ संख्या 62 पर 835 मतदाताओं में से 666 ने मतदान किया, जहां 79.76 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं डीग पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के बूथ संख्या 50 पर कुल 746 मतदाताओं में से 514 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 68.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 22, 2026