#इस_स्कूटी_चोर_को_पहचानो!
भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शांति कॉलोनी निवासी श्वेता चौधरी अपने पीहर वार्ड नंबर 20, कासगंज रोड स्थित गली नंबर 11 में आई हुई थीं। उन्होंने 22 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे घर के सामने अपनी स्कूटी (RJ05-YS-6524) खड़ी की थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाहर निकलने पर स्कूटी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोपहर 12:13 बजे काली जैकेट व लंबे काले जूते पहने एक युवक स्कूटी ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी है।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 23, 2026