घाटमपुर: छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में रात के समय छत से नीचे गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक के सिर पर गंभीर चोटे आ गई । घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।