घोसी: थाना घोसी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में एक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
घोसी कोतवाली क्षेत्र निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि पुत्री की शादी आगामी 18 अप्रैल को होना तय थी लेकिन घोसी कोतवाली क्षेत्र का फरीदपुर कंधेली निवासी युवक बीती 3 अप्रैल को पुत्री को भगा ले गया।